अमृतसर. अमृतसर में गुरुवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. खबर है कि थाना गेट हकीमां में तैनात ASI हरजीत सिंह करीब रात 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे.
इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. पुलिस वाले पर हुए इस हमले के कारण हुई मौत से पंजाब के हर व्यक्ति के मन में यही सवाल है कि क्या आम जनता सुरक्षित है, इस बीच पंजाब सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
गोली लगने से ASI हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी.
परिवार को पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़
पंजाब के DGP गौरव यादव ने ASI हरजीत सिंह की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए. मुख्यमंत्री की ओर से शोक संतप्त परिवार को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस इस मुश्किल घड़ी में शहीद ASI के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. उनका अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा. ASI हरजीत सिंह के परिवार को HDFC बैंक की ओर से भी ₹1 करोड़ की बीमा राशि मिलने की जानकारी सामने आई है.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

