अमृतसर. वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने आज अमृतसर के भंडारी पुल पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 27 अक्टूबर को पवित्र वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर हुई बेअदबी की घटना के विरोध में था।
जय वाल्मीकि संगठन और पवन वाल्मीकि एक्शन कमेटी के पंजाब प्रमुख शशी गिल ने कहा कि तीन दिन बीतने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पूरे समाज में आक्रोश फैल गया है।
क्या हुई थी बेअदबी की घटना ?
शशी गिल के अनुसार, 27 अक्टूबर को गब्बर नाम के एक व्यक्ति ने तीर्थ स्थल पर हथियारों के साथ झंडा लहराकर मर्यादा का उल्लंघन किया। बिना अनुमति के लगाए गए झंडे अभी भी वहां मौजूद हैं। समाज ने इसे गंभीर अपमान बताया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
- शहडोल में रेत माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 8 ठिकानों पर छापा, 930 घन मीटर लाखो का अवैध रेत जब्त कर मिट्टी में मिलाई
- स्टेडियम में डांडिया के दौरान युवती को लगा करंटः बेहोश होकर गिरी, मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- KUK थप्पड़ कांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी में काले शीशे वाली गाड़ियों की एंट्री पर बैन
- बलिया में आधी रात तड़तड़ाई गोलियां… गोवंश को बिहार ले जाने की थी तैयारी, पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर घायल
- प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर CAQM सख्त, अब PTZ कैमरों से होगी लाइव निगरानी

