अमृतसर। अमृतसर के व्यस्त इलाके शेरांवाला गेट के पास स्थित होटल खुल्लर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कमरा नंबर 104 से एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव मिला। प्रथम दृष्टया महिला के गले पर निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को संदेह है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई हैं।
मृतिका की पहचान वीरपाल कौर, पत्नी रसाल सिंह, निवासी गांव पूनिया के रूप में हुई है। वीरपाल कौर दो जुड़वां बच्चों की मां थी। पुलिस ने मौके पर मृतका के भाई इंदरजीत सिंह को बुलाया, जिन्होंने शव की शिनाख्त की।
इंदरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन वीरपाल कौर के अपने पड़ोसी गुरमीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। जब यह बात उसके पति रसाल सिंह को पता चली तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद वीरपाल कौर बच्चों सहित मुक्तसर अपने मायके रहने लगी थीं। 14 नवंबर को वीरपाल कौर घर से यह कहकर निकली थी कि उसे ससुराल से कपड़े और जरूरी सामान लाना है। वह अपने एक बच्चे को साथ लेकर अमृतसर आई और यहीं गुरमीत सिंह से मिली। दोनों ने होटल खुल्लर में कमरा ले लिया। पुलिस के अनुसार रात में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर गुरमीत सिंह ने वीरपाल कौर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया।

चौंकाने वाली बात यह हैं कि हत्या के समय मृतका का एक बच्चा कमरे में ही मौजूद था, जबकि दूसरा बच्चा मुक्तसर में था। थाना बी-डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा, आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। पूछताछ के बाद पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार
- अयोध्या की सरयू की तर्ज पर नर्मदा किनारे बनेगा ‘नर्मदा पथ’! 51 हजार दीपों से जगमगाया गौरीघाट
- Bihar Top News 07 nov 2026: सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत दो की मौत, महादलित बस्ती में सीएम का दौरा रद्द
- ‘वोट बैंक का संकट या राम भक्ति?’ अखिलेश यादव की नई रणनीति पर पंकज चौधरी का बड़ा बयान
- Today’s Top News: हाथियों के दल ने की किसानों की फसल चौपट, मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, कल मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पावर कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

