अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। बीएसएफ BSF जवानों ने अमृतसर और फिरोजपुर सेक्टर में अलग-अलग अभियान चलाकर ड्रोन, पिस्तौल और हेरोइन बरामद की है। गौरतलब है की भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है.
खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ ने फिरोजपुर जिले के गांव कमल वाला के पास खेतों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन बरामद किया गया। अनुमान है कि ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से तस्करी के लिए किया गया था।
फिरोजपुर के ही गांव राजा राय के पास बीएसएफ ने एक और ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान खेतों में छिपाकर रखी गई 02 पिस्तौलें बरामद की गईं। माना जा रहा है कि तस्कर इन्हें भारतीय तस्करों तक पहुंचाने की कोशिश में थे।

बीती रात अमृतसर के गांव पंडोरी इलाके में संदिग्ध हवाई हलचल का तकनीकी पता लगने पर जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। सर्च ऑपरेशन के दौरान 1.664 किलोग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया। हथियार और नशीले पदार्थों की ये लगातार बरामदगियां इस बात का प्रमाण हैं कि बल की तकनीकी क्षमता और अलर्टनेस पाकिस्तान से होने वाली ड्रोन आधारित तस्करी को रोकने में कारगर साबित हो रही है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

