अमृतसर. अमृतसर में लुहारका रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल के पास से समय हडकम्प मच गया जब एक
खाली प्लॉटों से एक असॉल्ट राइफल बरामद हुई है.
देखने में यह काफी बड़ी थी जिसे देखकर लोग डर गए. थाना कंबो के पुलिसकर्मियों ने मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर के साथ मिलकर यहां सर्चिंग की, इस दौरान चौंकाने वाला खुलास हुआ. रायफल को हथियार पीले रंग के लिफाफे में लपेटकर रखा गया था.
इससे यह बात इस ओर इशारा करती है कि हो सकता है किसी ने इसकी सप्लाई की होगी, हालांकि अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली थी हथियार की सूचना
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर देहाती पुलिस जिले के अंतर्गत आने वाले थाना कंबो की पुलिस को मिलिट्री इंटेलिजेंस अमृतसर की ओर से सूचना मिली थी कि लुहारका रोड पर कैंब्रिज स्कूल के नजदीक खाली प्लॉटों में हथियार या गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया. इस दौरान ही यह रायफल मिली.
मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर ASI सरवन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुफिया विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से इलाके की तलाशी ली. इस दौरान खाली प्लॉटों में एक पीले रंग के लिफाफे में लपेटकर रखी गई असॉल्ट राइफल बरामद हुई. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं थाना कंबो में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार को खाली प्लॉट में किसने छिपाया था और इसके पीछे क्या वजह थी. इसके साथ ही इसकी सप्लाई कौन और क्यों किया था. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है. इसके साथ ही इसके आसपास के इलाके की भी छानबीन की जा रही है.
सीमा पार से होती है हथियारों की तस्करी
आपको बता दें कि इसके पहले भी सीमा पार से हथियारों की आए दिन तस्करी की खबरें सामने आती है. पंजाब और पाकिस्तान की सीमा लगी होने के कारण बड़े ही आसानी से पाकिस्तानी में बैठे तस्कर हथियार को ड्रोन के माध्यम से भारत की सीमा में पहुंचाते हैं. यही कारण है कि अब सीमा से जुड़े इलाकों में पंजाब पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है.
- 3 सीएम, अनगिनत वादे… सब हवा-हवाई! अस्पताल के लिए 200 KM पैदल चलकर ‘सीएम आवास’ घेरने निकले ग्रामीण
- Ranchi Crime: रांची में 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवक गिरफ्तार, 2 बाइक और स्कूटी समेत लाखों का सामान जब्त
- CJI सूर्यकांत पर कांग्रेस केरल का तंज, कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दीजिए
- नवरात्रि में सुरक्षित खानपान पर जोर: रायपुर में खाद्य विभाग ने की दुकानों की जांच, फफूंद लगी बड़ी नष्ट, कई खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
- ED की जांच में बड़ा खुलासा: राजीव भवन में पहुंचाए गए 880 करोड़, पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

