अमृतसर। अमृतसर में एक सरपंच की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस प्रशासन को कड़े और त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह (वल्टोहा) की अमृतसर स्थित एक रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान 2 हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली और जांच की प्रगति के बारे में अपडेट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
पंजाब सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है और इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी और हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी और राज्य में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं

