अमृतसर। अमृतसर में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दोपहर में गोल्डन टेंपल पहुंचे और बाद में गोल्डन गेट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र हुए।
अभिजीत दीपके ने कहा कि इस प्रदर्शन में पुणे और दिल्ली से भी अधिक भीड़ जुटने का दावा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय पर पहुंचे थे, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण देरी हुई। उनका आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था या विशेष एस्कॉर्ट उपलब्ध नहीं कराया गया।
गोल्डन गेट पर आयोजित सभा के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और “कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रदर्शन के लिए अनुमति ऑनलाइन माध्यम से DCP लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 बजे से 7 बजे तक ली गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया और कार्यक्रम से पहले इलाके की जांच भी की गई।
इसी बीच, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने CJP को लेकर बयान दिया है कि जो भी व्यक्ति इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, उसे देश विरोधी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

