अमृतसर। कांग्रेस में जारी अंतर्कलह अब अमृतसर के शहरी ढांचे को खोखला करने में लगी है। अमृतसर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, शिवानी ने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का पर्दा डाला है, पर हकीकत पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों की कहानी बयां कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह इस्तीफा महज व्यक्तिगत नहीं है। चर्चा है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पिछले कई दिनों से शिवानी को पद से हटवाने की धमकियां दे रहा था।
इस इंटरनल टॉर्चर और गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे हाईकमान को भेज दिया है। वार्ड नंबर-35 से चुनाव लड़ चुकीं शिवानी पिछले कुछ समय से एक खास गुट के निशाने पर थीं। ईस्ट हलका कांग्रेस के लिए हॉट सीट रहा है, पर अब यह इस्तीफों का केंद्र बन गया है।

इस हलके में कांग्रेस को पहली चोट पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी को अलविदा कहकर दी थी। शिवानी पार्टी की आयोजित हर रैली, प्रदर्शन और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
- खबर का असर : मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश में हुई वृद्धि, डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जताया आभार
- महावीर मंदिर में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी, आभूषण को गलाकर बनाई ईट
- CG News : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कार भी बरामद, पूछताछ जारी
- कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी: अमृतसर महिला जिला प्रधान शिवानी शर्मा का इस्तीफा

