अमृतसर. अमृतसर के छेहर्रटा में अमृतसर के छेहर्रटा में पूर्व कांग्रेसी पार्षद लखनपाल के भतीजे पर फायरिंग की गई है। जिसमें गोली उनके पेट में लगी है और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान सागर के रूप में हुई है।
घर के बाहर कुत्तों को खाना खिला रहे थे
जानकारी के मुताबिक सागर रात को अपने घर के बाहर बहन के साथ कुत्तों को खाना खिला रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे एक्टिवा सवार हमलावर आया और उसने सागर के ऊपर गोली चला दी। गोली सीधा सागर के पेट में लगी है और वह जमीन पर नीचे गिर गया। गोली चलाने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस
एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही। लखनपाल के भतीजे पर फायरिंग की गई है. इस घटना में गोली उनके पेट में लगी है और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल की पहचान सागर के रूप में हुई है.
घर के बाहर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक सागर रात को अपने घर के बाहर बहन के साथ कुत्तों को खाना खिला रहा था. इसी दौरान करीब 11 बजे एक्टिवा सवार हमलावर आया और उसने सागर के ऊपर गोली चला दी. गोली सीधा सागर के पेट में लगी है और वह जमीन पर नीचे गिर गया.गोली चलाने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गया.
मामले की जांच कर रही पुलिस
एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं. फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही.
लगातार बढ़ रहे अपराध
आपको बता दे कि पंजाब में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहा है. आए दिन फायरिंग और लूट मार की घटना सामने आ रही है. लोग दहशत के साथ अपने घरों मे रह रहें है. राजनीतिक लोगों के साथ-साथ बिजनेसमैन लोगों पर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी. इतना ही नहीं कई बार यह भी रहने के लिए आया है आपराधिक तत्व लोगों को फोन के जरिए भी पहले धमकी देते है और उनसे पैसे की मांग करते है. जब बदमाशों की मांग पूरी नहीं होती तब वह फायरिंग कर अपराध को अंजाम दे देते हैं.
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
