अमृतसर : अमृतसर के गांव सुदार में रात करीब 11 बजे गांव के मौजूदा कांग्रेस सरपंच निशान सिंह के घर पर धमाका हुआ है. हमलावरों ने बम नूमा चीज से ब्लास्ट किया है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. खबर है कि कुछ समय पहले सरपंच से पैसे की मांग की गई थी, रकम न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी.बीती रात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए, धमाका किया है.
धमाके की आवाज काफी तेज थी जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए. घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ. हालांकि इस हमले ने परिवार और गांव के लोगों को बुरी तरह डरा दिया है. सरपंच ने बताया कि उन्हें 9 तारीख दोपहर को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया था. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर जीवन फौजी बताया और मुझसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसके बाद रात को मेरे घर पर ब्लास्ट करवा दिया गया.
ब्लास्ट के बाद फिर मिली धमकी
जानकारी मिली है कि ब्लास्ट के बाद भी जीवन फौजी ने दोबारा कॉल कर कहा कि मुझे दो दिनों के भीतर पैसे चाहिए. अगर पैसे नहीं मिले तो समझ लेना कि तुम्हारे आसपास मौत घूम रही है, या तो मुझे पैसे दे दो, नहीं तो तुम्हारी मौत तय है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- नेशनल हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर: मची लूट, ग्रामीण बर्तनों में भर-भरकर ले गए दूध
- आजम खान नई मुसीबत में! जौहर यूनिवर्सिटी में 416 करोड़ के खर्च का हिसाब गायब, FIR दर्ज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन विवाद: ACP विवेक भगत की शिकायत पर, रोजी-अभिजीत दीपके समेत 6 के खिलाफ FIR
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्तः नीलगंगा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से हटाए गए अवैध अतिक्रमण, 2 पीपल के पेड़ों का हुआ ट्रांसप्लांटेशन
- मोतिहारी में बीटेक छात्र पर चाकू से हमला, चेहरे-गर्दन और सीने पर किए 5 वार, हालत गंभीर

