अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 10 किलो हेरोइन बरामद की है. इस कार्रवार के बाद सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहा से मंगाईं गई थी और कहां सप्लाई करनी थी.
इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे. वे पंजाब में हेरोइन की खेप मंगवा कर आगे सप्लाई करते थे. इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है.
उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि और सीमा पार से जुड़े नशा तस्करी से भी इनका नेटवर्क जुड़ा हो सकता है. यही कारण है कि बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है और सभी पहलू को देखा जा रहा है. आपको बता दें कि इसके पहले भी लगातार अमृतसर में हथियार और हेरोइन की खेप पकड़ाई है, इससे यह साबित होता है कि तस्करों का एक बड़ा समूह इस काम में लिप्त है जो सीमा पर से ड्रोन के जरिए यह सभी चीजें मंगवाने का काम करता है.
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
- दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, बच्चों से नारे लगवाने पर लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस

