अमृतसर। अमृतसर के थाना साइबर क्राइम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से लोगों के गुम हुए 219 मोबाइल ट्रैस कर उनके मालिकों तक पहुंचाए। इनमें कुछ मोबाइल दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों के भी थे। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि सब-डिवीजन ईस्ट ए.सी.पी. डाक्टर शीतल सिंह की अध्यक्षता में चल रही टीम द्वारा 65 मोबाइल फोन, सब डिवीजन सैंट्रल की ए.सी.पी. जसपाल सिंह की टीम ने 54 मोबाइल फोन, थाना साइबर क्राइम की इंस्पैक्टर राजवीर कौर की टीम ने 100 मोबाइल फोन ट्रैस कर कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें आई थी जिस पर साइबर सैल द्वारा कार्रवाई की गई और पंजाब के साथ-साथ बाहरी राज्यों में बिहार, यू.पी. व दिल्ली के कई जिलों से मोबाइल फोन ट्रैस हुए।

समय पर दें सूचना पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को दें ताकि समय पर उसे ट्रैस किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जानकारी दी जाती है तो पुलिस को तहकीकात में आसानी होती है।
- प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात: 21 साल की युवती का अपहरण, फिर जंगल में ले जाकर चाकू से गोदा
- युद्ध के संदर्भ में अखिलेश की सरकार को राय, विदेश नीति गिरवी रखने का लगाया आरोप, 7 बिंदुओं में रखी अपनी बात
- पहाड़ियों से उतरकर सोन नदी पहुंचा जंगली हाथी, कई झोपड़ियां उजाड़ीं, तिलौथू-अमझोर में भारी उत्पात, दहशत में किसान
- राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-पुस्तक का किया विमोचन, पाठकों के लिए इस पोर्टल पर होगी निःशुल्क उपलब्ध
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, जिले के इन 37 सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

