अमृतसर में मिलावटखोरी से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि डेयरी के मालिक भी परेशान हैं. दूध-पनीर की मिलावटखोरी के खिलाफ सोमवार को डेयरी कांप्लेक्स के मालिकों ने एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष सड़कों पर 80 लीटर दूध फेंक कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है.
विरोध करते डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान कर्मजीत सिंह नंगली ने कहा कि शहर में दूध-पनीर मिलावटखोरी को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से असफल है, कुछ लोग मिलावटखोरी करके लोगों को जहर दे रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सेहत विभाग ऐसे मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने की बजाए खानापूर्ति कर डेयरी कांप्लेक्स के मालिको को ही परेशान करता है.
आंदोलन जारी रहेगा
डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान कर्मजीत ने कहा कि नकली दूध-पनीर खिलाफ आंदोलन अब चलता रहेगा. प्रशासन मिलावटखोरों को पकड़ कर उन पर सख्त कार्रवाई नहीं तब तक यह विरोध जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से त्योहारी सीजन के अलावा रूटीन में सख्त चेकिंग के साथ दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों की गहन जांच की जाए तो ऐसे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सकता है. इस मौके पर बख्शीश सिंह, वरिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, गिंदर सिंह, बलराज सिंह, शेरा, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे.
शिकंजा कसने को चलाएंगे अभियान
इस बारे में सहायक कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कमिश्नर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि टीम त्योहारी सीजन के अलावा भी चेकिंग अभियान चलाती रहती है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दूध और पनीर के खराब होने के साथ-साथ इनमें मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं. लोगों को सही खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

