अमृतसर। अमृतसर के डीसीपी ऑफिस में असलहा ब्रांच में फायरिंग की खबर सामने आई है। इस जानकारी के सामने आने के बाद मौके में अफरातरफी मच गई। इस घटना में एक के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ब्रांच में हथियारों की जांच के दौरान यह घटना घटी है। हथियारों में 30 बोर की पिस्टल की जाँच की जा रही थी इस दौरान ही गोली चल गई इस दौरान वहां पर मौजूद ASI घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
लाइसेंसी हथियार की कर रहे थे चैकिंग
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की चैंकिंग करवाने के लिए असलहा ब्रांच पहुंचा था। जहां इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद ASI नारायण दास हथियार की चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उन्हें लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली गलती से चली या फिर जांच प्रक्रिया में कहीं कोई लापरवाही हुई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

