अमृतसर: पंजाब में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क पर निकल कसी है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल मिली है जो आधुनिक है. बरामद हथियारों में तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और सात .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह में काफी सक्रिय था और लगातार नशीले पदार्थों और हथियारों की सप्लाई करता था. आरोपियों के विदेशी तस्करों से भी संबंध थे. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों व नशीले पदार्थों की आवक कहां से होती है और यह कहां इसकी सप्लाई करते हैं इसकी जांच में जुटी हैं.
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 10 पिस्तौल बरामद की हैं. बरामद हथियारों में तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और सात .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं. इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.022 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है इस बरामदगी के बाद पुलिस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है.इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज की गई है.
- BREAKING NEWS: परविंदर झोटा हत्याकांड में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, CBI को सौंपी जाएगी जांच; अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा फैसला
- तीन दिवसीय यात्रा पर रुबियो आज भारत आ रहे हैं, व्यापार समझौते, रक्षा और ऊर्जा पर होगी अहम चर्चा
- ‘खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रहा NDA’, MLC चुनाव पर PK का बड़ा बयान, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- खेलने निकला था मासूम, सिर कुचलकर फेंका, नहर से मिला क्षत-विक्षत शव!
- अमृतसर में नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 10 पिस्तौल और 1.022 किलो हेरोइन बरामद

