अमृतसर। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के तार यूरोप में बैठे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों और पंजाब की जेलों में बंद कुछ अपराधियों से जुड़े हुए हैं। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर उसे मुख्य रूप से माझा और दोआबा क्षेत्रों में खपाने का काम करता था। आतिश सुमन (22 वर्ष) फगवाड़ा के पास के एक गांव का रहने वाला आतिश डीजल मैकेनिक का डिप्लोमा धारक है और महिंद्रा कंपनी में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसके यूरोप स्थित तस्करों से सीधे संबंध थे और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुखविंदर उर्फ सुंदरी (28 वर्ष) अमृतसर ग्रामीण के गांव बोपर राय कलां का निवासी सुखविंदर पेशे से ड्राइवर है। 10वीं पास सुखविंदर का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह इस तस्करी गिरोह का सक्रिय हिस्सा था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अमृतसर पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। वर्ष 2026 के आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि NDPS एक्ट के तहत 488 एफआईआर दर्ज। अब तक 840 आरोपियों को जेल भेजा गया। 31 किलो से अधिक हेरोइन और 18 लाख रुपये से ज्यादा की ड्रग मनी जब्त की गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
