अमृतसर। वेरका बाईपास पर हथियार बरामद करवाने गए 3 बदमाशों के साथ आज पुलिस का एनकाऊंटर हो गया। सैल्फ डिफेंस में चलाई गई गोली एक बदमाश को लगी और वह घायल हो गया।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि उसके 2 अन्य साथियों को जांच के लिए हिरासत में लिया।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित एक स्टोर मालिक को हरविंद्र दोधी का गैंग लगातार धमका रहा था। फोन न उठाने पर उसे वायस मैसेज भेज जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और 3 आरोपियों में निर्मलजोत, मनप्रीत व किरणदीप को गिरफ्तार किया गया।

जब निर्मलजोत पुलिस को हथियार बरामद करवाने के लिए वेरका बाईपास पर लेकर आया तो उसने पुलिस से हथियार छीन फायरिंग करने का प्रयास किया, जबकि एस.आई. ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग कर दिया जिससे वह घायल हो गया।
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
- हरियाणा में डेंगू का बढ़ा खतरा: 3 महीने में 800 नए मरीज मिले, पंचकूला बना प्रदेश का हॉटस्पॉट
- AICC महासचिव वेणुगोपाल ने दी चेतावनी, कहा- CEC के पद से हटाने तक जारी रहेगा कांग्रेस नेतृत्व वाला आंदोलन
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल

