अमृतसर. अमृतसर में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें किराना दुकानदार ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर गोलियां चलाई हैं। इस घटना में दोनों को एक-एक गोली लगी है। हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया है। इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि किरायने वाले से लंगर के लिए 21 हजार रुपए का सामान लिया था और उसे 10 अप्रैल तक पैसे देने की बात हुई थी। पर तय तारीख तक जब रुपए नहीं लौटाए तो किरायाने वाला हमारे घर आया। वह बाइक और दूसरा सामान अपने साथ ले जाने लगा। जब इसका विरोध किया तो उसने हम पर फायरिंग कर दी।
बाप-बेटे को मारी गोलियां
बलविंदर सिंह ने आगे बताया कि किरयाने वाले ने उसे निशाना बनाकर 4 राउंड गोलियां चलाई थी। जिसकी चपेट में उसका बेटा गुरप्रीत भी आ गया। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग आ गए और उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। बलविंदर के पैर में गोली लगी है जबकि बेटे के हाथ में गोली लगी है।

जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं
पुलिस का कहना है कि पैसे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जंडियाला गुरु के थाने के SHO हरपाल सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसी आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात
- पंजाब में 21 अक्टूबर से सरकारी बसों का चक्का जाम! कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, 10 लोगों पर दर्ज हुआ केस
- कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान
