अमृतसर। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर DRI और कस्टम डिपार्टमेंट ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया इस दौरान टीम ने कुआलालंपुर से आई एक महिला पैसेंजर के सामान से 4 मिनी ड्रोन बरामद किए हैं।
इस घटना के बाद से एयरपोर्ट में सनसनी फैल गई है। सवाल यह है कि महिला आखिर चार ड्रोन एक साथ क्यों और किस काम से लेकर आई है। खबर है कि अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये ड्रोन किस मकसद से मंगवाए गए थे। मामले की आगे की जांच चल रही है और पैसेंजर से भी पूछताछ की जा रही है। देखना है कि अब इस विषय में क्या खबर सामने आती है।

आपको बता दें कि पंजाब सीमा पर ड्रोन मूवमेंट को लेकर वैसे भी बीएसएफ काफी सतर्क रहती है। ऐसे में एक साथ चार ड्रोन का महिला पैसेंजर के पास मिलना कई सवाल खड़े करता है।
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार

