अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) में उसे समय सनसनी चल रही जब एक छात्रा ने अपने पिता की पिस्टल अपने ही साथियों पर तान दी. यह हरकत कानून विभाग के छात्र ने की गई. इसके पहले भी यह छात्र कई बार अपने पिता की पिस्टल से लोगों को धमका चुका है.
जानकारी जैसे ही समाने आई यूनिवर्सिटी में दहशत का माहौल बन गया. पता चला है कि वह पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अपने पिता का लाइसेंसी पिस्टल लेकर कैंप्स में पहुंचा था, जिसके बाद उस छात्र ने अपने साथी को जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह मुश्किल से बाकी छात्रों ने पीड़ित का बीच बचाव किया और उसे वहां से भगा दिया गया.
घटना के बारे में पता चलते ही यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी विभाग वहां पहुंचा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को काल की. पीसीआर की टीमें वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाना कैंटोनमेंट पहुंचने के लिए मौखिक समन करवाया गया. इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष सुने जा रहे हैं।
पहले भी लोगों को देता था धमकी
छात्र अपने साथियों को कई बार धमकी दे चुका है. उसकी ऐसे कई छोटे बड़े लड़ाई झगड़ा दूसरे छात्रों के साथ हो चुके हैं जिसके कारण वह इसके पहले भी वह पिस्टल लेकर यूनिवर्सिटी आया था और कई लोगों को धमकी दे चुका है. जानकारी यह भी सामने आई है की छात्रा का पिता वकील है और यही कारण है कि वह अन्य छात्रों को किसी भी केस में फसाने के लिए धमकी देता रहा है. इस घटना के बाद अन्य छात्रों ने पिस्टल लाए हुए छात्र का विरोध किया है.
- ‘पूरा मुंब्रा हरा करना है’ कहने वाली पार्षद सहर शेख के पिता ने ‘भगवा पट्टा’ पहना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए, सियासी चर्चा तेज
- न जांच में देरी, न साक्ष्यों की अनदेखीः अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार, अपर पुलिस महानिदेशक का दावा
- Jharkhand News: चार महीने बाद झारखंड में बालू खनन से हटी रोक, 14 घाटों से ही फिलहाल उठाव
- फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 640 फीट पर फंसा; रेस्क्यू जारी
- सपनों की उड़ान: नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, बोलीं- ‘इस पल को ताउम्र नहीं भूलूंगी

