अमृतसर। अमृतसर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में आग लग गई। जैसे ही आग का धुआं और लपटें लोगों ने देखी सभी स्तब्ध रह गए। सभी ने मौके को देखते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और आग बुझाई। जानकारी मिली है कि गुरुद्वारा परिसर में लगे झूमरों में अचानक आग लग गई, जिसके कारण लोग हड़बड़ा गए।
जानकारी के मुताबिक, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसके बाद कपड़े से बने झूमरों में तुरंत आग लग गई और लपटें तेज़ी से फैलने लगीं। आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि से संगत के लिए आए लोगों ने पाइप और बाल्टी से पानी डाल कर आग को बुझाया। किसी तरह आग की लपटें कम हुई और स्थिति सुधर गई।
24 घंटे फायर सेफ्टी और पानी के इंतजाम की मांग इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए गुरदयाल सिंह ने कहा कि आग अचानक बिजली की वजह से लगी थी। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद करीब 40 से 50 सेवादारों और संगत ने मिलकर आग पर काबू पाया।

उन्होंने सरकार और मैनेजमेंट कमेटियों से मांग की कि ऐतिहासिक धार्मिक जगहों पर 24 घंटे फायर सेफ्टी और पानी का पक्का इंतज़ाम होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक जगहों पर सुरक्षा इंतज़ाम को और मज़बूत करने की ज़रूरत है ताकि संगत को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
