अमृतसर। अमृतसर में गुरुवार के दिन अचानक 5 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया है। आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक लोगों को सुनाई दी। इस ब्लास्ट से घर को बहुत नुकसान हुआ है। घर की छतों में दरारें पड़ गई और शीशे टूट गए। इसके बाद घर में आग लग गई बड़े मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई है।
दो महिलाओं की हालत गंभीर
जानकारी मिली है कि इस हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उन्होंने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि धमाके के कारण महिलाओं को बड़ी चोट आई है।
जैसे ही धमाके की आवाज आई लोग घर की तरह देखने भागे। तब तक वहां की स्थिति नियंत्रण के बाहर थी। घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। जांच जारी है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

