अमृतसर. अमृतसर से लगातार हत्यारों की तस्करी की खबरें सामने आई रही है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई. अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है की उनके पास से बड़ी मात्रा ने हथियार मिले हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियो के पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे उन तस्करों के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे. इस बारे में पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में चाटीविंड और लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई है. पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके पीछे के तथा आगे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच चल रही है.
आपको बता दें कि बीती रात यह भी जानकारी सामने आई थी कि फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ को शूट करने के लिए हथियार की सप्लाई भी अमृतसर से ही की गई थी इसके बाद यह बड़ा सवाल है कि आखिर अमृतसर में इतने सारे हथियार और उनके तस्कर कहां से आए हैं. इनका नेटवर्क कहां तक फैला है.
- पूर्वी चंपारण में मतदान की सभी तैयारियां पूरी, DM-SP के कड़े निर्देश के साथ कर्मी केंद्रों के लिए रवाना
- अमृतसर में हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और 3.491 किलो हेरोइन बरामद
- कथा वाचक ज्ञानी भूषण शास्त्री के घर चोरी, बहू के सोने के जेवर लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
- Rajasthan Panchayat Chunav 2026: ‘छोरा की सगाई करवा दूंगा’, कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल
- पोर्टल की खराबी और ओलावृष्टि का विकल्प न होने से किसान परेशान, सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

