पटियाला। अमृतसर से कटिहार जा रही एक ट्रेन में
भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. ट्रेन राजपुरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास पहुंची थी इस दौरान ही अचानक आग भड़क गई. इस आगजनी में चार बोगियां आग की चपेट में आ गई.

ट्रेन में अचानक धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई. चालक और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से ट्रेन को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह है कि अब तक कोई कि जान को खतना नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार यह आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है, जिस समय आग लगी तो तुरंत ट्रेन को रोका गया. देखते ही देखते आग एक एक कर चार भोगियों को चपेट में ले ली.लोग बोगियों से बाहर आ गए, जिसके चलते किसी भी तरह का जानी नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है लेकिन इस घटना में चार बोगियों के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. अमृतसर से कटिहार जा रही इस ट्रेन में यूपी और बिहार के लोग सवार थे, जो दिवाली पर अपने गांव जा रहे थे. सभी का समान जाकर खाक हो चुका है.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. आग की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है. फिलहाल यात्री ट्रेन से उतर गए हैं और आसपास के खेतों में सुरक्षित जगह पर खड़े हैं. आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम मौके पर है खबर लिखने तक राहत कार्य जारी है.