अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में डीएससी की करीब 97 एकड़ जमीन के री-प्लानिंग और सौंदर्याकरण से जुड़े 52 करोड़ 82 लाख रुपए के टेंडर मामले में अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में लोकल बॉडी विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को पहले पैरा नंबर-16 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
नोटिस के जवाब में अधिकारियों ने अपना पक्ष सरकार के सामने पेश किया, लेकिन यह जवाब सरकार को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सेवा नियम 1970 के नियम 4 (1) के तहत तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मंत्रालयिक मुख्यालय, चंडीगढ़ से अटैच कर दिया है, और सरकार ने 52 करोड़ 82 लाख रुपए के टेंडर मामले में दो अधिकिारयों को कारन बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे जवाब मांगा था, पर दोनों अधिकारी राजीव शेखरी मुख्य इंजीनियर सुरेंद्र कुमारी ई. ओ. इस नोटिस का (कमल) जवाब सही नही दे पाए और लोकलबाड़ीज विभाग की और से राजीव शेखरी मुख्य इंजीनियर सुरेंद्र कुमारी ईओ. को मुआतल कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें राजीव शेखरी मुख्य इंजीनियर सुरेंद्र कुमारी ई. ओ. को फिलहाल अमृतसर से हटाकर चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
- Bilaspur News : धूमधाम से हुआ होलिका दहन, लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, 31 मार्च से पहले नक्सलियों पर निर्णायक प्रहार की रणनीति तय
- भागलपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद
- Beat Overeating Habits : टेस्टी खाने के चक्कर में हो रहे हैं ओवरइटिंग के शिकार? बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- किशनगंज JDU जिलाध्यक्ष चुनाव में भारी हंगामा, आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
