अमृतसर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश को अमृतसर पुलिस ने नाकाम कर दिया। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मंगलवार देर रात बड़ी सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से लगभग ढाई किलो विस्फोटक बरामद हुआ हैं। खुफिया एजेंसियों को पहले ही सूचना मिल गई थी कि आईएसआई की शह पर भारत में विस्फोटक भेजने की कोशिश की जा रही हैं।
इसी इनपुट के आधार पर अमृतसर देहात पुलिस ने रामदास, अजनाला और घरींडा इलाके में नाकाबंदी बढ़ा दी थी और लगातार गश्त कर रही थीं। मंगलवार रात को पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकल पर सवार होकर सीमा के पास छिपाएं गए आईईडी को लेने आ रहे हैं। घने कोहरे के बावजूद पुलिस अलर्ट पर थीं। जैसे ही संदिग्ध दिखे, उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश कीं।

तलाशी में उनके पास से एक शक्तिशाली आईईडी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है, इसलिए अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस मामले में पत्रकारवार्ता करके विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम
- ये क्या! बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम, 3 घंटे तक थम गए पहिये
- शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 23 लाख रुपए की हेराफेरी, स्व-सहायता समूह के संचालकों के खिलाफ दर्ज किया मामला
- वन भूमि कब्जा हटाने के दौरान खूनी झड़प: पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमला, 25 गांव वालों समेत 2 वनकर्मी घायल
