अमृतसर. अमृतसर-मानावाला रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक के करीब ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल पर संदिग्ध परिस्थितियों में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की खबर समाने आई है. इस खबर के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं.
आरपीएफ ने कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इसके पहले भी कई जगहों में खुफिया कैमरा मिले है, जो पंजाब की सैनिक गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचने का काम करते थे.जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी नियमित गश्त और निरीक्षण के दौरान अमृतसर-मानावाला रेलखंड में किलोमीटर संख्या 508/23 के पास पहुंचे थे.
इसी दौरान उनकी नजर ओएचई पोल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी. इसके बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैमरा किसने और किस उद्देश्य से लगाया था.
कैमरे को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कब और किन परिस्थितियों में लगाया गया. आपको बता दें कि इसके पहले पंजाब के कई स्थानों में से ऐसे खुफिया कैमरे मिले हैं,जिसे पाकिस्तानी जासूस अपनी जानकर इक्कठा करने के लिए लगाए थे.
- अभिजीत दीपके को राहुल गांधी का साथ मिलाः सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल की सजा पर उठाए सवाल, कहा- ‘भले ही बैनर अलग हों लेकिन…’
- वैशाली नाव हादसा: कैबिनेट बैठक छोड़ पटना पहुंचे चिराग पासवान, पीड़ित परिवारों को लेकर कही ये बात
- OBC आरक्षण पर सियासी घमासान! 50-50 फॉर्मूले से निकलेगा रास्ता? SC और विधानसभा को लेकर सरकार का नया प्लान, क्या मिलेगी कामयाबी?
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई

