अमृतसर। अमृतसर देहाती पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ ‘बॉबी’ को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि तरनतारन निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बौबी चाटीविंड के आसपास के इलाके में छिपा हुआ है। बौबी पर मार्च 2025 में हत्या का संगीन मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर डीएसपी अटारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई।
आत्मसमर्पण के बजाय पुलिस पर दागीं गोलियां
नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस क्रॉस फायरिंग में आरोपी बलजिंदर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चार मामले हैं दर्ज, कारतूस बरामद
डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही हत्या और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कुल चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने पनाह दी थी।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

