अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर अमृतसर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है, इसके साथ ही कई जगहों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा सके। छह जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रमो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
फ्लैग मार्चिंग का आयोजन
आपको बता दें कि शहर में हर इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए बरसी से दो दिन पहले अमृतसर पुलिस में व्यापक तैयारी की गई है। पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एक एक जगह पर नजर रखी गई है।

सख्ती में पुलिस कड़ी चौकसी रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा बार बार लोगों को सचेत रहने की अपील की है ।इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

