अमृतसर। पंजाब में लगातार नशा और हथियार तस्करों का बाजार गरमाया हुआ है। पुलिस इसे रोकने की हर कोशिश कर रही है। इसके अंतर्गत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जिसने पाकिस्तान से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
इस ऑपरेशन में अमृतसर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें 3 PX5 पिस्टल और 4 .30 बोर की पिस्तौल मिली है। बताया जा रहा है कि यह पहले भी तस्करी में लिप्त थे और गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया करते थे। पाकिस्तान से आते थे हथियार जानकारी सामने आई है उस आधार पर यह समझ आया है कि यह आरोपी पाकिस्तान में बैठे लोगों के इशारों में काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक यह मॉड्यूल ड्रोन या अन्य गुप्त तरीकों से भेजे गए हथियारों को सीमावर्ती इलाकों से उठाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने का काम कर रहा था। इनके पास से बरामद हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं, जो बड़ी वारदातों में इस्तेमाल किए जा सकते थे। इस बारे में पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादप ने जानकारी शेयर की है कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और इस मॉड्यूल से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
