अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बड़ी बात यह है कि इसमें एक अफगानी नागरिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई हथियार भी मिला है, जिसकी जपती पुलिस ने की है।
खुलासा हुआ है कि आरोपी एक विदेशी नेटवर्क के संपर्क में थे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में तय ड्रॉप लोकेशनों के जरिए भारत में अवैध हथियारों को पहुंचे और तस्करी का काम करता था। इसके बाद इन हथियारों को स्थानीय अपराधियों तक सप्लाई किया जाता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह हवाला चैनलों के जरिए पैसे का लेनदेन करता था। अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में अपराध और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए किया जाना था। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 8 आधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना गेट हकीमा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि इसके अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों का पता लगाया जा सके।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

