अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने साइबर क्राइम कर रहा है एक अति संवेदनशील व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. यह वही शख्स है जो पंजाब समेत देशभर के स्कूलों और संवेदनशील संस्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां भेजता था. इस साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित फर्जी और गुप्त जीमेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था, जिनका इस्तेमाल बाद में धमकी भरे ईमेल भेजने में किया गया. इसके साथ ही उस कई अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से भी मिले जाने की संभावना जताई जा रही है. चौकने वाली बात यह है कि जीमेल अकाउंट पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए गए. आरोप है कि इन्हीं अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संस्थानों को बम धमकी वाले ईमेल भेजने के लिए किया गया.
जानकारी है कि तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रेल के आधार पर अमृतसर पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गय. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित के खिलाफ गुजरात में भी मामला दर्ज है. आरोपी ने करीब 300 जीमेल अकाउंट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे थे. इनमें से 219 अकाउंट उसने व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में मौजूद एक व्यक्ति को बेच दिए. इन खातों की खरीद-बिक्री में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया, जिससे जांच एजेंसियों को ट्रांजेक्शन ट्रैक करने में कठिनाई हो रही है.
पाकिस्तान तक पहुंचा हैं मेल
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि बाद में ये जीमेल अकाउंट पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए गए. आरोप है कि इन्हीं अकाउंट्स का इस्तेमाल स्कूलों और अन्य संस्थानों को बम धमकी वाले ईमेल भेजने के लिए किया गया. इसके अलावा इन खातों का इस्तेमाल अन्य गैरकानूनी साइबर गतिविधियों में भी किया जा रहा था. पुलिस को आरोपी के पास से तीन सीपीयू, पांच हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जीमेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित तथा 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए हैं.
केंद्रीय जांच एजेंसी की हुई एंट्री
फिलहाल पुलिस बांग्लादेश और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर रही है. मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि थाना साइबर क्राइम में विभिन्न धाराओं के तहत पहले से चार मामले आरोपी पर दर्ज हैं और जांच लगातार जारी है.

लगातार मिल रही धमकियां
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार ईमेल के जरिए धमकी देने का सिलसिला चल रहा था. ईमेल भेजने वाला हर बार स्कूलों को अपना निशाना बनाता था और ईमेल भेजकर लोगो के भय का वातावरण बना देता था. इसके अलावा सरकारी दफ्तरों और इमारत को भी ईमेल भेजा गया था जहां उन्हें भी बम से उड़ने की धमकी दी गई थी इसमें कोर्ट और कोई सरकारी इमारतें भी शामिल रही है.
- Rajasthan News: दलित युवक से मारपीट के आरोप में थानाधिकारी समेत 6 पर केस
- कैलाश विजयवर्गीय की रावण से तुलना: सज्जन वर्मा ने कसा तीखा तंज, कहा- “चपरासी का ट्रांसफर नहीं करा सकते तो मंत्री पद छोड़ दें”
- सीलिंग… फिर भी खड़ी हो गई 4 मंजिला इमारत! आखिर किसे चुनौती दे रहा यह निर्माण ? बालाजी एनक्लेव में कार्रवाई पर सवाल
- MP में ‘पंचायत 5’ की शूटिंग दौरान आस्था से खिलवाड़, सेट पर धार्मिक चबूतरे पर लोगों ने खाया नॉनवेज, मचा बवाल
- ‘भरत तिवारी की हत्या हुई’, भोजपुर पहुंचे चिराग पासवान का बड़ा बयान, मांझी बोले- पुलिस ने सही किया
