अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस बार अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की थ्रेट मेल आई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और कमिश्नर-डीसी ऑफिस व कोर्ट कॉम्पलैक्स में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ ही सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, हालांकि चैकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
इस बारे में डीसीपी जुगराज सिंह ने मीडिया को कहा कि पुलिस टीमों ने सभी जगहों की अच्छी तरह से जांच की है लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध चीज या एक्टिविटी नहीं मिली। तीनों कॉम्प्लेक्स में हालात पूरी तरह से नॉर्मल और शांतिपूर्ण पाए गए हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है, लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज़ से सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आने वाले त्योहारों के मौसम और कोहरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार चेकिंग भी की जा रही है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि पंजाब के सरकारी भावनाओं को बम से उड़ने की धमकी मिली है इसके पहले भी ऐसे मेल के जरिए कई धमकियां मिली हैं जिसे पुलिस और आम नागरिक लगातार परेशान हो रहे हैं लेकिन फिर भी यह धमकियों का सिलसिला शुरू ही है। सरकारी भवनों के अलावा स्कूलों को भी बम से उड़ने की धमकियां दी जाती है, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस पूरे स्कूलों की चेकिंग करते हैं लेकिन राहत की बात यह है कि वहां कोई संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आती है।
- बस्तर दशहरा : जोगी बिठाई की हुई रस्म, 9 दिन निर्जल तपस्या करेंगे दौलत नाग, अगले साल परंपरा में शामिल नहीं होने के दिए संकेत, जानिए वजह…
- PK का शिक्षकों से संवाद, चुनाव से पहले सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार का किया वादा
- ज्वेलर्स से ₹1.88 करोड़ की ठगी: सोना, चांदी और हीरे के जेवर लेकर महिलाएं हुईं फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- महागठबंधन में घमासान, कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, क्या बिखर रही है दलों की एकजुटता?
- हरिद्वार कुंभ 2027 का शंखनाद! लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च; जानें इस बार क्या है खास?

