अमृतसर : पंजाब में सीमा पार से होने वाली हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई हैं।
सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। ये तस्कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत करते थे। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की यह खेप पंजाब के स्थानीय गैंग्स के बीच आपसी रंजिश और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए मंगवाई गई थीं।

कड़ी कार्यवाही की तैयारी
थाना गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि गिरोह के अन्य गुर्गों तक पहुँचा जा सके।
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
