अमृतसर. अमृतसर पुलिस ने एक बड़े खुफिया ऑपरेशन में सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि इस ऑपरेशन में 8 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते हथियारों की खेप की तस्करी में शामिल थे। इनका मकसद पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार वितरित कर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।बरामद सामान में 8 पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की नकदी और एक करेंसी गिनने वाली मशीन शामिल है।

मामले में अमृतसर के पीएस एसएसओसी में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
- Flight Ticket Booking Rules : फ्लाइट में मनपसंद की सीट फ्री में चुन सकेंगे यात्री, नहीं लगेंगे चार्ज, पढ़िए DGCA New Guidelines
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: BRC 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी बना आरोपी, इधर दतिया में किसान से पटवारी ने ली रिश्वत
- बदलते मौसम ने बढ़ाई टेंशन, वायरल और मौसमी बीमारियों की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग
- दुखद: मामूली विवाद में महज 15 दिन के नवजात बच्चे की तकिए से मुंह दबाकर हत्या, भागते समय कमरे में छूटा आरोपी का मोबाइल
- 24 घंटे में डिलीवर होंगे सरकारी डाक और पार्सल: देरी होने पर मिलेगा पैसा, डाक विभाग ने लॉन्च की 3 प्रीमियम सर्विस
