अमृतसर. अमृतसर पुलिस ने एक बड़े खुफिया ऑपरेशन में सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि इस ऑपरेशन में 8 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते हथियारों की खेप की तस्करी में शामिल थे। इनका मकसद पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार वितरित कर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।बरामद सामान में 8 पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की नकदी और एक करेंसी गिनने वाली मशीन शामिल है।

मामले में अमृतसर के पीएस एसएसओसी में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।
- Oscars की रेस में पहुंची भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘वी वेयर हियर’, Priyanka Chopra बनीं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
