अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की गई कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अमृतसर के पंडोरी निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया और उससे एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल (Px5) और 10 जिदा कारतूस (.30 बोर) बरामद किए। गिरफ्तार का विदेशी गैंस्टरो से जुड़े होने की बात सामने आई है। आपको बता दे कि यह कार्यवाही गोपनीय तौर पर की गई थी।
इसे लेकर पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसके यू.के. आधारित गैंगस्टर धर्मा संधू से सीधे संबंध हैं, जो पाकिस्तान आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सदस्य हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी है और पाकिस्तान की ISI का समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पूछताछ में कई नई जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। साथ ही कई बड़े आतंकियों की जानकारी भी समाने आ सकती है।
- बंगाल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? BJP-TMC में जारी शह-मात के खेल के बीच हुमायूं कबीर ने बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने का ऐलान किया
- 14 कोसी परिक्रमा से पहले अयोध्या में बुलडोजर एक्शन, नजूल जमीन के मकान ध्वस्त
- अपार्टमेंट में चोरों का तांडव, गैस कटर से ताला काटकर लाखों की चोरी, महाकाल दर्शन गए थे डॉक्टर परिवार
- अमेरिका में फंसे पति को निकालने का भरोसा, पत्नी से दुष्कर्म का आरोप; अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग
- महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब



