अमृतसर : पंजाब के थाने में धमाका करने वाले अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह टीम के लिए बड़ी कामयाबी है। उक्त जानकारी पंजाब के डी. जी. पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है। इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने 17 दिसंबर 2024 को इस्लामाबाद के पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस मामले में गुरजीत सिंह निवासी डांडे अमृतसर ग्रामीण और बलजीत सिंह निवासी छापा तरनतारन को गिरफ्तार किया गया है।

डी.जी.पी. ने बताया कि अब तक 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 01 हैंड ग्रेनेड और 02 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इस मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। डी.जी. पी. ने कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसे विदेशों से कंट्रोलरों द्वारा चलाया जा रहा था।
- RINPAS Director Controversy: निदेशक की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- NMC नियमों को दरकिनार कर जारी हुआ विज्ञापन
- बराड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य नागरिक अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
- सरकार का सख्त आदेश बेअसर! शिवपुरी में बंद अहाते फिर हुए आबाद, आखिर किसके संरक्षण में?
- चरित्र शंका में खूनी खेल: पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर हादसा बताने की कोशिश
- जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक


