अमृतसर से नशे में टल्ली एक पुलिस जवान का वीडियो वायरल हो रहा है. पंजाब पुलिस का ये जवान इतने नशे में टल्ली हो गया है कि वो गाड़ी भी नहीं संभाल पा रहा है. पुलिस जवान वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा है, लेकिन उसकी ड्राइविंग से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने किसी नशीली चीज़ का सेवन किया हुआ है.
वायरल हो रही इस वीडियो को अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति जो पीछे से आ रहा है, उसने इस पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया. वीडियो में यह भी दिखा कि पुलिसकर्मी अपनी मोटरसाइकिल पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था, जिससे वह दो बार लोगों से टकराने से बचा.
https://x.com/lalluram_news/status/1837384458183331920
राहगीरों को हो सकता था नुकसान
वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब वह पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल चला रहा था, तो उसकी मोटरसाइकिल एक जगह रुक गई और उसका बैग नीचे गिर गया. एक राहगीर ने उसका बैग उठाकर उसे थमाया. व्यस्त बाजार में इस तरह का बर्ताव न केवल पुलिसकर्मी के लिए, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा साबित हो सकता था.

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर खुद पुलिसकर्मी नशे के आदी होंगे, तो वे राज्य को नशामुक्त कैसे बना पाएंगे?
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कमजोर दिल वाले न देखें! क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
- मंडला में मौत का तांडवः बाइक समेत पुल से नीचे गिरे 4 लोग, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
- CG Suspended News : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को किया निलंबित,

