Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्रा पूजा कुमारी मीणा की बोर्ड परीक्षा केंद्र जाते समय रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। स्थानीय चिकित्सकों और पुलिस द्वारा प्राथमिक रूप से मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले गिरी बेहोश 20 वर्षीय मृतका पूजा कुमारी मीणा, मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के नया खेड़ा गांव की रहने वाली थी। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवा में अध्ययनरत थी और सागवा छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। शनिवार को उसका कृषि विज्ञान विषय का बोर्ड पेपर था।
जब पूजा अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा केंद्र की ओर पैदल जा रही थी, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी सहेलियों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा और सरपंच को सूचना दी।
अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित छात्रा को तुरंत निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सज्जनगढ़ ले जाया गया। छात्रावास अधीक्षक प्रियंका चरपोटा भी मौके पर मौजूद रहीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना अधिकारी धनपत सिंह के अनुसार, छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
- पंजाब में नशे के कारोबार पर मान सरकार का शिकंजा, 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड, 22 रद्द
- थार गाड़ी से 41 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, झारखंड के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार!
- Atar Singh Bhadana Murder Case: गहलोत ने पूछा- कार्रवाई में देरी क्यों, किसकी तय होगी जिम्मेदारी?
