अमृतसर . पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को पुलिस ने दो ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने पहले ही प्लानिंग कर रखी थी। पिछले तीन-चार दिन से पुलिसकर्मी दोनों पर नजर रखे हुए थे, जैसे ही तस्कर के बारे में जानकारी मिली पुलिस ने उन्हें घेर लिया, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग भी हुई। यह दोनों तस्कर यहां हथियारों की डिलीवरी करने आए हुए थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों तस्करों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।

दोनों के ऊपर पहले से कई मामले दर्ज है। तस्करी के साथ-साथ दोनों ही शार्प शूटर भी हैं। जो सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
- MP में LPG संकट के बीच बड़ी राहत: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित प्रमुख शहरों में घरेलू गैस की बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी शुरू
- मोदी जी ने ही तो कहा था! नाले की गैस से चाय बनाने पर 6 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज, पुलिस ने जब्त किया सिलेंडर और चूल्हा
- पटना में रामनवमी की भव्य तैयारी, 51 झांकियों और सांस्कृतिक संगम से सजेगी राजधानी, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी जानकारी
- सदन में गूंजा पेपर लीक का मामला, विपक्ष ने स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, जानिए मंत्री ने किसे दिया दोष…
- ‘गुजरात-महाराष्ट्र से आ रहा बिना टैक्स का माल’, नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- सिंडिकेट के जरिए चपत लगा रहे माफिया
