शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने एमपी में हो रही संगठित जीएसटी चोरी के प्रकरण की केंद्रीय स्तर पर जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र से बिना टैक्स का माल आ रहा है। सिंडिकेट के जरिए माफिया टैक्स की चपत लगा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया गया है कि गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत के राज्यों से आयरन सामग्री, निर्माण सामग्री और मसालों सहित विभिन्न व्यापारिक वस्तुएँ बड़े पैमाने पर ट्रकों के माध्यम से मध्यप्रदेश लाकर पूरे प्रदेश में वितरित की जा रही हैं।
सिंघार ने कहा है कि इस संगठित व्यवस्था के संचालन मेबड़ी मात्रा में माल का परिवहन फर्जी अथवा हेरफेर किए गए E-Way Bill के माध्यम से किया जा रहा है। कई मामलों में वास्तविक माल की मात्रा और कीमत कम दिखाकर अंडर-इनवॉइसिंग की जाती है, जिससे देय GST का भुगतान कम हो सके।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों के कारण भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश सरकार दोनों के GST राजस्व को सालाना हजारों करोड़ रुपये की संभावित हानि हो रही है। उन्होंने इसके पुख्ता प्रमाण का दावा भी किया है।


