अमृतसर। पंजाब में बीते दिन ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव में कई जगहों पर गड़बड़ी देखने में आई। इन सभी बातों को ध्यान में रखने के बाद इलेक्शन कमिशन ने ने 5 जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग कराने के आदेश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार इन ब्लॉक में फिर से वोटिंग होगी, जिस पर चौकन्नी नजर रखी जाएगी। यहां होगी वेटिंग इलेक्शन कमिशन ने अमृतसर जिले के ब्लॉक समिति अटारी जोन के नंबर 8 के बूथ नंबर 52, 53, 54 और 55 पर दोबारा वोटिंग के लिए निर्देश दिए हैं। जोन नंबर 17 में बूथ नंबर 90, 91, 93, 94 और 95 में भी दोबारा वोटिंग की जाएगी।
इसी तरह ही बरनाला के ब्लॉक समिति चनणवाल के जोन नंबर 4 में गांव रसाएपुर के बूथ नंबर 20 पर वोटिंग होगी। श्रीमुक्तसर साहिब के ब्लॉक कोट भाई में, बाबणीयां गांव के बूथ नंबर 63, 64 और मथीर गांव में बूथ नंबर 21 और 22 पर दोबारा वोटिंग होगी।

वहीं गुरदासपुर के गांव चन्नीयां के बूथ नंबर 124 में भी वोटिंग होगी। इसी तरह जालंधर के भोगपुर जोन नंबर 4 के बूथ नंबर 72 पर भी वोटिंग होगी। इन सभी जगहों में बीते दिन भारी गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके बाद कुछ स्थानों में वेटिंग रोक दी थी। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प की खबर भी मिली थी।
- ‘अगर यह खेल नहीं समझे तो…’, लोकसभा सीटों को लेकर अशोक गहलोत ने क्यों दी चेतावनी?
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी

