अमृतसर। अमृतसर में एक घर से बड़ी लूट की घटना सामने आई है जिसमें चोर ने खुद को पुलिस वाला बता डाला। इतना ही नहीं परिवार वालों को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और घर के सारे पैसे और जेवर लेकर रफू चक्कर हो गए। यह मामला जंडियाला गुरु क्षेत्र का है।
यहां करीब 8 हथियारबंद लुटेरे एक घर में घुस गए और खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर परिवार को डरा दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों से कहा कि उनके बच्चे नशा बेचने के काम में शामिल हैं और जांच के लिए आए हैं। इतना कहने के बाद उन्होंने घर वालों को धमकाया और कहा कि उनके बच्चे नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं और घर में कई नशीली चीज हैं। यह सुनने के बाद परिवार वाले डर गए और जैसा वह बदमाश कह रहे थे वैसा सब करते गए। धीरे-धीरे उन्होंने एक-एक करके सारे कमरे की तलाशी करनी शुरू कर दी और कुछ लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठा दिया।

तलाशी के दौरान ही सारे पैसे जेवर और कीमती चीजों को लुटेरो ने रख लिया और वहां से निकल गए। जब घर वालो ने घर का समान चैक किया तो वहां कुछ भी नहीं मिला और उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस चौकी में दी जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची तो पूरा घर फैला पड़ा था। अब पुलिस जांच में जुट गई है। दावा किया गया है कि जल्दी ही चोर पकड़े जाएंगे।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
