चंडीगढ़ : पंजाब में सीमा पार पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स की खेप पहुंचाने का खुलासा हुआ है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पुलिस ने एक सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 51.5 किलोग्राम हेरोइन (103 पैकेट) की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी अपने पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। वे सीमा पार ड्रग तस्करी में शामिल थे। मोबाइल फोन की विस्तृत जांच से कई कम्युनिकेशन ट्रेल्स और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस हेरोइन की इस खेप को पकड़ने के बाद आगे की जांच में जुटी है। पंजाब पुलिस ने 51.5 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी।
जानकारी के अनुसार थाना घरिंडा में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने इस बरामदगी के बाद कहा है कि नार्को-टेरर और ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और #पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अपने संकल्प पर कायम है। गौरतलब हो कि पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार राज्य को ड्रग्स मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस इससे पहले भी हेराेइन को पकड़ चुकी है। इससे पहले अमृतसर में ही पुलिस ने सितंबर, 2025 में 25 किलोग्राम हेराेइन जब्त की थी।

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, 6.17 ग्राम हेरोइन बरामद
फतेहाबाद जिले की सदर थाना रतिया पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सरदारेवाला निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सदर थाना रतिया में तैनात एसआई रामेश्वर दयाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सरदारेवाला में युवक आकाश नशा तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर आकाश को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
