अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैर-कानूनी हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस दौरान अमरबीर सिंह उर्फ़ अमर, जो कि डेयरीवाल, थाना तरसिक्का को गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतसर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी से 6 पिस्टल, 11 मैगज़ीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9mm के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
डी.जी.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हाल ही में कनाडा से वापस आया था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है और उसके नेटवर्क के अन्य सक्रिय सदस्यों की पहचान के लिए आगे जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस इस तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सीमा पार लिंक और अन्य संबंधों की जांच कर रही है। बरामद सामग्री में आरोपी के कब्जे से 9 पिस्टल, 101 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 20 जिंदा कारतूस (9mm) शामिल हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

