अमृतसर. अमृतसर-संगतपुरा रोड पर एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला खुर्द रईया, बाबा बकाला अपनी कार पर अमृतसर से फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर जा रहा था. गांव संगतपुरा से थोड़ी आगे जाकर उसकी कार की 3 मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ सीधी टक्कर हो गई, इस में 3 युवकों की मौत हो गई.मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया.
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर 2 युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक संदीप मसीह पुत्र रतन मसीह की फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. तीनों युवक गांव हरदोरवाल हलका डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर के रहने वाले थे, जिनकी पहचान जगतार मसीह पुत्र नरेंद्र मसीह, संदीप मसीह पुत्र रतन मसीह, गुरदीप सिंह पुत्र सविंदर सिंह के रूप में हुई.
घटना के बाद बाद चालक फरार
वहां के आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर बहुत जोरदार थी जिसके बाद तीनों बाइक सवार हवा में फैंका गए. घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया. थाना झंडेर के प्रभारी नरेश कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच जारी है और पुलिस कार चालक की खोज में है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

