अमृतसर. अमृतसर के एक खतरनाक साइको किलर से जुड़ी बड़ी खबर समाने आई हैं, खबर यह है कि साइको किलर की उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले एनकाउंटर कर दिया गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई है। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले 45 साल के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. चौकने वाली बात यह है कि उसने 26 घंटे में 3 लोगों की बेवजह गोलियां मारकर हत्या की थी. इन तीनों वारदातों को उसने चलती ट्रेन और अस्पताल में अंजाम दिया था.
जानकारी के अनुसार 10 मई को हत्यारे ने 34 साल के युवक की पैसेंजर ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने 10-11 मई की रात 2 बजे के करीब जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक और यात्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं अगले दिन 11 मई को सुबह उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को गोली मार दी थी. इन तीनों वारदातों में आरोपी ने लोगों की कनपटी में गोली मारी था. इसके बाद अस्पताल में मौजूद लोगों द्वारा उसे मौके से काबू कर पुलिस के हवाले किया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे 2021 में उसे फौज से बर्खास्त कर दिया गया था.
शराब का था आदि
मृतक के बारे में पता चला है कि वह शराब का आदि था, नौकरी से निकले जाने के बाद बिहार नौकरी करने के लिए आया था पर यहां भी शराब की लत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया. इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. इस दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ट्रेन में भी हत्या की वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था यहां आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन फायरिंग कर भागमे की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
- आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, वरदान हॉस्पिटल का पंजीयन 3 साल के लिए निरस्त
- हरियाणा रोडवेज में दो दिन नहीं चलेंगी बसें! 5-6 नवंबर को कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, सरकार के खिलाफ तेज होगा आंदोलन
- डरिए मत…राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज, शाह बोले- पहले हमसे तो मिल लीजिए
- काशी पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एयरपोर्ट पर लगा भाजपा दिग्गजों का जमावड़ा! जानें क्या है दौरे का खास मकसद
- ढाई महीने की बेटी के लिए बिलखती रही मां, बोली- मुझे मेरी बच्ची लौटा दो; दस्तावेजों के फेर में अटका ममता का मिलन

