अमृतसर। स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। उनके पास से हथियार और नशीले पदार्थ भी जप्त किए गए हैं। मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि आरोपियों के पास से 2.920 किलोग्राम हेरोइन और 8 आधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।
इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से होने वाली तस्करी में शामिल थे। ये लोग ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप मंगवाकर पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।
इनके कई चैनल बन चुके हैं। इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

