अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के नजदीकी गांवों में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों के बीच डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। चोरी की एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और धार्मिक भावनाओं को झकझोर कर रख दिया है। कत्थूनंगल के श्मशान घाट से चोरों ने न केवल लोहे के गेट और बिजली की तारें चोरी कीं, बल्कि एक शोक संतप्त परिवार की अस्थियां भी गायब कर दीं।
पीड़ित परिवार के सदस्य कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी माता का अंतिम संस्कार किया था। रिवाज के अनुसार अस्थियां एकत्रित करके एक सुरक्षित स्थान पर रखी गई थीं, ताकि उन्हें जल-प्रवाह किया जा सके। लेकिन जब परिवार अस्थियां लेने पहुंचा, तो वहां से सब गायब था। कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह केवल चोरी नहीं है, बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे हम कभी नहीं भूल सकते।
गांव वालों के मुताबिक, इलाके में चोरी अब आम बात हो गई है। चोरों ने श्मशान घाट के भारी लोहे के गेट तक उखाड़ लिए हैं। इसके अलावा, गांव में घरों से सामान और मवेशियों की चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि उसकी लाखों रुपये की भैंसें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गांव के सरपंच जतिंदर पाल सिंह ने बिगड़ते हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे की बढ़ती लत और बेरोजगारी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान घाट नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। प्रशासन की ढिलाई के कारण चोरों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

